बिहार के विश्व विख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ हाथो में विहिप (VHP) की कमान :रबिन्द्र नारायण सिंह


पेशे से विश्व विख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रबिन्द्र नारायण सिंह जो मूलतः बिहार के सहरसा के निवासी है |
विदेश से एक सफल एवं उज्जवल भविष्य को त्याग कर अपने पिता के इच्छा का मान रखते हुए बिहार लौट आये,
अपने पेशे के साथ पूरी ईमानदारी निभाते हुए कभी अपनी सामाजिक दायित्वों को निभाने में पीछे नहीं हटे |
वर्ष 2010 में स्वस्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के कारण राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के द्वारा पद्म भूषण अवार्ड से सम्मनित किये गए|
इतनी उपलब्धिया होने के बावजूद आज भी अपने गांव गोलमा ,सहरसा से दिल से जुड़े हुए है इसका गवाह वहाँ करोड़ो खर्च कर अपने स्वजन ग्रामीणों के लिए 100 बेड का अस्पताल है जहां आज भी खुद सेवा देने पहुंचते है|
डॉ सिंह के जज्बे को सलाम |
जहां इस भौतिकवादी दुनिया को अपने लिए समय नहीं है वही हमारे बीच श्री सिंह जैसे लोग एक उम्मीद की किरण है|
डॉ. आरएन सिंह पूर्व विहिप अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश विष्णु सदाशिव कोकजे का स्थान लेंगे. उन्होंने अध्यक्ष पद स्वीकार करने के बाद कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें बहुत काम करना है |
धन्यवाद् सर हम बिहारियों का मान बढ़ाने के लिए |
